बरेली: जयप्रकाश नारायण जयंती की पूर्व संध्या पर हुई विचार और काव्य गोष्ठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जय प्रकाश नारायण की 119 वी जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर रविवार को बदायूं रोड स्थित जागृति नगर में विचार व काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवि धर्मपाल सिंह चौहान के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. शिव शंकर यजुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि के …

बरेली, अमृत विचार। जय प्रकाश नारायण की 119 वी जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर रविवार को बदायूं रोड स्थित जागृति नगर में विचार व काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवि धर्मपाल सिंह चौहान के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. शिव शंकर यजुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु ‘निष्पक्ष’ एवं विशिष्ट अतिथि नईम शबाब कासगंजवी रहे।

साहित्यकार हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ का उत्कृष्ट सामाजिक एवं साहित्यिक सेवाओं के लिए समिति द्वारा सारस्वत अभिनंदन किया गया। संस्था के सचिव गीतकार उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अपने जीवन में मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्षरत रहे।

आपातकाल के समय उनके नेतृत्व में हुए जन आंदोलन ने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी। इस मौके पर सुभाष रावत ‘राहत बरेली’, धर्मपाल सिंह चौहान ‘धर्म’, रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’, कृष्ण स्वरूप मदन, कमल कांत तिवारी, राजबाला धैर्य, एसए हुदा सोंटा, विवेक शर्मा, भारतेंदु सिंह ‘भारत’, रामकुमार अफरोज, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, राममूर्ति गौतम, रामशंकर प्रेमी, उमेश त्रिगुणायत, गजल राज, मिलन कुमार, सत्यवती सिंह सत्या, मिलन कुमार एवं शत्रुधन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

संबंधित समाचार