बरेली: सतवंत सिंह चड्ढा अध्यक्ष, देवेंद्र पाल बने महासचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिख समाज सेवा सोसाइटी की रविवार को गुरुद्वारा संजयनगर दु:ख निवारण साहिब में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सतवंत सिंह चड्ढा को अध्यक्ष, देवेंद्र पाल को महासचिव, जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसमें एक मार्गदर्शक कमेटी बनायी गयी। इसमें अमर सिंह बक्शी, दीदार सिंह, मनमोहन सिंह बक्शी, सुरजीत सिंह बग्गा, काला …

बरेली, अमृत विचार। सिख समाज सेवा सोसाइटी की रविवार को गुरुद्वारा संजयनगर दु:ख निवारण साहिब में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सतवंत सिंह चड्ढा को अध्यक्ष, देवेंद्र पाल को महासचिव, जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसमें एक मार्गदर्शक कमेटी बनायी गयी।

इसमें अमर सिंह बक्शी, दीदार सिंह, मनमोहन सिंह बक्शी, सुरजीत सिंह बग्गा, काला सिंह, परमजीत सिंह सलुजा, रमनदीप सिंह बग्गा, डॉ महेंद्र सिंह बासु, राजा सेठी, प्रतिपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि सदस्यों के मार्गदर्शन में सिख समाज सेवा सोसायटी अपने कार्य करेगी। जिसका कार्य केवल सेवा भाव से सिखों की भलाई के लिए कार्य करना होगा। सोसाइटी ने पदाधिकारियों का गठन किया।

जिसमें प्रबजोत सिंह, एपी सिंह, अमरप्रीत सिंह कोचर, मन्नू बक्शी, राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह बंटी, कमलजीत सिंह, विक्की बग्गा, मनजीत सिंह बिट्टू, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, नवजोत सिंह खुराना को उपाध्यक्ष, हरेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह सेठी, मनजोत सिंह, तरनप्रीत सिंह चड्डा, अमनदीप सिंह बग्गा, परमजीत सिंह, कबीर अरोड़ा, जशनदीप सिंह, समेत 100 लोगों की एक विशेष आमंत्रित कमेटी गठित की गई।

मारे गए किसानों व पत्रकार की अंतिम अरदास 12 अक्टूबर
सिख समाज सेवा सोसाइटी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लखीमपुर कांड में मारे गए किसानों व पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजे माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा में की जाएगी।

संबंधित समाचार