बरेली: एमएससी रसायन विज्ञान का मेरिट इंडेक्स 170 पार
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने रविवार को एमएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को मेरिट जारी कर दी। एमए पाठ्यक्रमों की तरह एमएससी में भी मेरिट काफी ऊंची गई है। सबसे ऊंची मेरिट एमएससी रसायन विज्ञान की गई। इसका मेरिट इंडेक्स 170 के पार पहुंच गया है। इसके अलावा जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने रविवार को एमएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को मेरिट जारी कर दी। एमए पाठ्यक्रमों की तरह एमएससी में भी मेरिट काफी ऊंची गई है। सबसे ऊंची मेरिट एमएससी रसायन विज्ञान की गई। इसका मेरिट इंडेक्स 170 के पार पहुंच गया है। इसके अलावा जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान का भी मेरिट इंडेक्स 150 के ऊपर ही है। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि मेरिट में आने वाले छात्रों को सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज में संबंधित विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा।
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समय की कमी को दृष्टिगत रखते हुए छात्र हित में फीस ऑफलाइन मोड में कार्यालय में सीधे जमा कराने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए सीधे प्रवेश नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश के समय अपने मूल प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लाएं।
प्रवेश लेने के लिए उन्हें कार्यालय से प्रवेश फार्म खरीद कर पूर्ण रूप से भरकर संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। यदि किसी कारण कोई अभ्यर्थी नहीं आ पाता है तो अपने अभिभावक को भेजकर प्रवेश अवश्य सुनिश्चित कर लें इसके उपरांत कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।
एमएससी रसायन विज्ञान का मेरिट इंडेक्स
सामान्य वर्ग में ओपन-170.846 से 136.186, महिला- 136.143 से 131.157, डीएफ-125.253, पीएच-116.686, ओबीसी वर्ग में ओपन- 135.968 से 131.127, महिला-130.873 से 130.699, एससी वर्ग में ओपन-131.175 से 121.800, महिला 119.746 से 118.127
एमएससी जंतु विज्ञान का मेरिट इंडेक्स
सामान्य वर्ग में ओपन- 157.619 से 144.953, महिला-137.080 से 137.015, ओबीसी वर्ग में ओपन- 144.301 से 139.810, महिला- 139.396, एससी वर्ग में ओपन- 141.206 से 138.396, महिला- 134.302
एमएससी भौतिक विज्ञान का मेरिट इंडेक्स
सामान्य वर्ग में ओपन-161.917 से 140.810, महिला-138.924 से 138.356, डीएफ-136.421, ओबीसी वर्ग में ओपन- 138.313 से 135.133, महिला 135.133 से 133.848, एससी वर्ग में ओपन-137.955 से 130.319, महिला-127.200, एसटी वर्ग में ओपन-109.322
एमएससी गणित विज्ञान का मेरिट इंडेक्स
सामान्य वर्ग में ओपन-160.180 से 129.236, महिला- 126.928 से 116.798, डीएफ-128.897 से 102.474, ओबीसी वर्ग में ओपन-129.214 से 121.213, महिला- 121.090 से 112.653, डीएफ- 81.057, पीएच-108.554, एससी वर्ग में ओपन- 126.932 से 112.700, महिला- 109.476 से 99.193, पीएच- 97.315
एमएससी वनस्पति विज्ञान का मेरिट इंडेक्स
सामान्य वर्ग में ओपन- 168.091 से 147.016, महिला- 146.849 से 143.619, डीएफ- 138.730, ओबीसी वर्ग में ओपन- 146.254 से 143.445, महिला- 143.429, एससी वर्ग में ओपन-145.143 से 142.921, महिला- 141.375
एमएससी में सीटों के अपेक्षा आवेदन
पाठ्यक्रम सीट आवेदन
जंतु विज्ञान 22 394
रसायन विज्ञान 50 346
गणित 120 264
भौतिक विज्ञान 30 248
वनस्पति विज्ञान 20 245
