लखनऊ: अवैध निर्माण तोड़ने गई एलडीए की टीम लौटी बैरंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोर्ट के स्टे के बाद भी रविवार को अवैध निर्माण तोड़ने गई एलडीए की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। चिनहट बाजार में मजार के सामने कंचन लता सिंह ने अवैध निर्माण किया है, जिसके बन जाने के बाद विहित प्राधिकारी के आदेश पर एलडीए ने सील कर दिया था। एलडीए के अनुसार यह निर्माण …

लखनऊ। कोर्ट के स्टे के बाद भी रविवार को अवैध निर्माण तोड़ने गई एलडीए की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। चिनहट बाजार में मजार के सामने कंचन लता सिंह ने अवैध निर्माण किया है, जिसके बन जाने के बाद विहित प्राधिकारी के आदेश पर एलडीए ने सील कर दिया था।

एलडीए के अनुसार यह निर्माण अर्जन की भूमि पर किया गया है। निर्माण कार्य जारी रहा जिसके बाद विहित प्राधिकारी न्यायालय ने अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश दिया था। आठ अक्टूबर को न्यायालय ने एलडीए द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद एलडीए के प्रवर्तन दस्ते की टीम अवैध निर्माण तोड़ने पहुंच गई। लगभग एक घंटे की माथापच्ची के बाद अभियंताओं को वापस लौटना पड़ा।

संबंधित समाचार