राष्ट्रीय पुस्तक मेले के समापन समारोह में साहित्यकारों को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मनुष्यों के जीवन के महत्व को दर्शाते हुए मोती महल वाटिका लॉन में 18वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला यादगार आयोजनों के साथ समाप्त हो गया।  मेले के अंतिम दिन अपनी बड़ी बहन मीरा श्रीवास्तव के साथ आएं लगभग 65 साल के प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक के साथ लगाव ऐसा ही होता हैं। जिसमें …

लखनऊ। मनुष्यों के जीवन के महत्व को दर्शाते हुए मोती महल वाटिका लॉन में 18वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला यादगार आयोजनों के साथ समाप्त हो गया।  मेले के अंतिम दिन अपनी बड़ी बहन मीरा श्रीवास्तव के साथ आएं लगभग 65 साल के प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक के साथ लगाव ऐसा ही होता हैं। जिसमें उम्र की  बाधा नहीं बनती हैं। आज भी मैं रात को जब तक किताब नहीं पढ़ता नींद नहीं आती। पुस्तक मेले के कारण हमें किताबों के लिए जगह जगह भटकना नहीं पड़ाता। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में लगभग साठ हजार पाठकों ने अपनी पंसद और जरूरत की पुस्तकों को खरीदी।  मेला संयोजक मनोज चंदेल ने बताया कि मेले में लगभग 85 लाख रुपये के कारोबार का आकलन है।

सांस्कृतिक मंच पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. ऐके सिंह, रतनमणि लाल, केपी सिंह, मनोज सिंह चंदेल व मुरलीधर आहूजा ने शहर की हस्तियों को प्रोग्रेसिव यूपी अवार्ड से नवाजा गया। इन सम्मानित हस्तियों में एसीपी डॉ.अर्चना सिंह, वेंकट, सुधांशु रस्तोगी, डॉ. हिमांशु कृष्णा, अंकुश अरोड़ा, डॉ. आरके ठकराल और अंकुर चतुर्वेदी को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र व उपहार इत्यादि देकर सम्मानित किया गया।

विश्वम फाउण्डेशन के मेले में हुए आयोजनों के प्रतिभागियों को और ज्योति किरन रतन के संयोजन में हुई आनलाइन प्रतियोगिताओं के लगभग 60 बाल युवा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।

मेले साहित्य आराधन संस्था के सौजन्य से डॉ.अमिता दुबे के कथा संग्रह संभावना के जुगनू का विमोचन किया। साथ ही बेनजीन की पुस्तक डिवोर्सी की विमोचन हुआ। इसके साथ ही प्रसिद्ध कथाकार-संपादक अखिलेश की संपूर्ण कहानियों का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एमिटी यूनिवर्सिटी की सहायम प्रो.अंशुमा दुबे ने श्रोताओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। कहा कि हमें किसी के लिए भी पागल या बेवकूफ जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

संबंधित समाचार