मुरादाबाद : पति के डांटने पर महिला ने खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में पति के डांट से नाराज होकर महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, जहर खाकर आत्महत्या करने वाली 26 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में पति के डांट से नाराज होकर महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, जहर खाकर आत्महत्या करने वाली 26 वर्षीय चम्पा देवी मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी रामवीर की पत्नी थी। चम्पा का अपनी चचेरी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति रामवीर सिंह ने भी चम्पा को ही डांट दिया था। रविवार रात पति के डांटने से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। घर में उल्टियां करते देख परिजनों ने उससे पूछताछ की।

तब उसने जहर खाने की बात कही। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन चम्पा को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन हायर सेंटर ले जा रहे थे कि तभी महिला ने दम तोड़ दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार