बाराबंकी: अयोध्या सांसद ने 2022 में भाजपा की सरकार बनाने का दिलाया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा के पूरेडलई ब्लॉक के सरायनेतामऊ,खेवराजपुर खेतासराय में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों को 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों से बताने को कहा है। सरायनेतामऊ में आयोजित चौपाल मे सांसद लल्लू …

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा के पूरेडलई ब्लॉक के सरायनेतामऊ,खेवराजपुर खेतासराय में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों को 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों से बताने को कहा है।

सरायनेतामऊ में आयोजित चौपाल मे सांसद लल्लू सिंह ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि इस सरकार से पहले जो सरकारें केंद्र व प्रदेश में थी वह किसान विरोधी थीं। जो किसानों का कुछ भला नहीं कर सकीं। लेकिन इधर जब से भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश में आई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की मिट्टी को देखा और परखा। किसानों को पैदावार के साथ साथ उनकी फसलों की अच्छी कीमत भी मिले।

लेकिन पिछली सरकारों ने ऐसा नहीं किया। सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 86 करोड़ किसानों का 36000 करोड़ कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से शहर से लेकर गांवों तक घर-घर शौचालय बन गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को खाते में सीधे रुपये पहुंचे हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का फ्री इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी की उपलब्धियां भी गिनाई।

पूरेडलई ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू ने कहा कि विधायक सतीश चंद्र शर्मा के प्रयास से पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उनके नेतृत्व में हर एक गांव में सरकार की योजनाएं पहुंची है। सरकार की सदैव मंशा रही है किस तरह से अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास हो और उसके विकास से चहुतरफा विकास होगा यही प्रदेश सरकार की मंशा है।  उन्होंने कहा कि हमेशा विकास की बात जमीनी स्तर से ही प्रारंभ होकर शीर्ष तक पहुंचती है। इसलिए हम सभी को इसी दिशा में कार्य करना होगा तभी समाज, प्रदेश और राष्ट्र का विकास होगा।

संबंधित समाचार