फतेहपुर: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नौजवान युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया है। वहीं की शिनाख्त के बाद पता चला कि शव उसी गांव के रहने वाले युवक की है। …
फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नौजवान युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया है। वहीं की शिनाख्त के बाद पता चला कि शव उसी गांव के रहने वाले युवक की है। पुलिस ने हत्या की सही वजह जानने के लिए फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है।
वहीं पुलिस ने शव के पास से मादक पदार्थ गांजा की पुड़िया व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं। बेरहमी से की गई हत्या की वजह कहीं नशेबाजी या आशनाई तो नहीं इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना किशनपुर क्षेत्र के रारी गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ के नीचे सुबह युवक का हत्या युक्त शव ग्रामीणों ने देखा युवक के गले में धारदार हथियार से हमला किया गया था सिर और चेहरे को किसी भारी चीज से कुचला गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त रानी गांव के ही रहने वाले गोलू तिवारी उम्र 24 वर्ष पुत्र ओम नारायण तिवारी के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे है। बताया यह जाता है कि गांव किनारे कालिका देवी का मंदिर है गोलू तिवारी मंदिर के पुजारी मौनीबाबा और मंदिर की सेवा में लगा रहता था और वह रात में मंदिर में ही रूकता था। बीते रविवार की रात को भी वह मंदिर के लिए निकला था और सुबह उसकी उसका शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव के पास से गांजा की पुड़िया व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं।
थाना पुलिस ने शंका के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। जिनसे पूछताछ जारी है और फारेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए है जो हत्या के खुलासा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काम आएंगे। वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी खागा ने बताया कि बीती रात मोहित उर्फ गोलू तिवारी की हत्या अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।
