कुशीनगर: खाना पकाते वक्त फटा गैस सिलेंडर, आठ वर्षीय बालक झुलसा
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदा जमीन सिकटिया के घोसीपुर टोले पर नारद मुनि कुशवाहा पुत्र हीरा के आवासीय झोपड़ी मे सोमवार को सुबह खाना पकाते समय गैस सिलेंडर फट जाने के कारण घरो मे रखा लाखों रुपये का सामान जल गया साथ ही नारद मुनि का एक आठ माह का बालक भी …
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदा जमीन सिकटिया के घोसीपुर टोले पर नारद मुनि कुशवाहा पुत्र हीरा के आवासीय झोपड़ी मे सोमवार को सुबह खाना पकाते समय गैस सिलेंडर फट जाने के कारण घरो मे रखा लाखों रुपये का सामान जल गया साथ ही नारद मुनि का एक आठ माह का बालक भी झुलस गया जिसका ईलाज चल रहा है। मौके पर विधायक हाटा पवन केडिया ने पहुंच कर एसडीएम हाटा से टेलीफोन से वार्ता कर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उक्त गांव निवासी हीरा कुशवाहा के चार बच्चे है इनके दो बच्चे नारद मुनि और विजय मल्ल दोनों घर से निकल कर बाहर आवासीय वना कर झोपड़ी डाल कर रहते है जिसमे नारद मुनि की पत्नी नीतू मकान मे खाना पका रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गयी गैस सिलेंडर का फटने का आवाज इतना तेज था कि करीब एक किमी तक आवाज सुनाई दिया संयोग रहा कि नीतू पानी लेने के लिए नल पर गयी थी।
आग का चपेट बगल के भाई विजयमल्ल कुशवाहा के घर तक पहुच गया जिससे दोनों घरो मे रखा गेहूं, चावल कपड़ा विस्तार, इत्यादि कुछ नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणो के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू मिला। उक्त दोनों परिवार का भरण पोषण मजदूरी से चलता है। मौके पर हलका लेखपाल किशोरीलाल पहुंचकर हर सम्भव तहसील से मिलने वाला अहेतूक राशि दिलाने का भरोशा दिलाया और कोटेदार रामकोमल एवं प्रधान विजय कुशवाहा से वार्ता कर दोनो परिवार के खाने पीने के लिए चाल गेहूं उपलब्ध कराया।
