यूपी: ए भाई, जरा देख के चलो…100 में 38 वाहन ओवर स्पीड
लखनऊ। मुस्कराइये कम, चौकन्ने रहिए ज्यादा। आप नवाबों की नगरी में हैं। कहीं आप दुर्घटना का शिकार न हो जाए। यहां पर 100 में 38 वाहन ओवर स्पीडिंग कर रहे हैं। चालको की इस लापरवाही का खुलासा सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में हुआ। यहां शहर के व्यस्तम इलाकों में लोग ओवर …
लखनऊ। मुस्कराइये कम, चौकन्ने रहिए ज्यादा। आप नवाबों की नगरी में हैं। कहीं आप दुर्घटना का शिकार न हो जाए। यहां पर 100 में 38 वाहन ओवर स्पीडिंग कर रहे हैं। चालको की इस लापरवाही का खुलासा सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में हुआ। यहां शहर के व्यस्तम इलाकों में लोग ओवर स्पीडिंग कर रहे हैं। ये वाहन चालक अपने साथ रोड पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।
ऐसे में परिवहन विभाग शहर में ऐसे ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस को चिन्हित करेगा। एक ही वाहन चालक यदि ओवर स्पीड में तीन बार या उससे अधिक पकड़ा गया ताे उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बीते एक अप्रैल से 30 सितंबर तक वाहन चालकों पर नजर रखी गई। इस दौरान एक सर्वे सामने आया कि 100 वाहन चालकों में 38 वाहन सवार तेज रफ्तार में वाहन चलाते मिले। ऐसे वाहन चालकों को पहली बार पकड़े जाने पर चालान किया जाएगा। साथ ही उन्हें आरटीओ आफिस बुला कर उनसे दोबारा ऐसा न करने के लिए शपथ पत्र भी भरवाया जाएगा।
आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज के अनुसार लगातार दुर्घटनाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ओवर स्पीडिंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में लोगों के ऑनलाइन चालान कर ऐसे लाेगों को आरटीओ कार्यालय बुलाया जा रहा है। कई लोगों के पैरेंट्स को भी इसके लिए बुलाकर शपथ पत्र भरवाया गया है।
