बरेली: सूदखोरी से परेशान बुजुर्ग ने एसएसपी से की शिकायत, जताया खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी की शादी के लिए लिया गया कर्ज एक व्यक्ति के लिए मुसीबत बन गया है। सूदखोर पीड़ित से दोगुनी रकम वसूल चुके हैं। इसके बाद भी बकाया बताकर धमका रहे हैं। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। फतेहगंज …

बरेली, अमृत विचार। बेटी की शादी के लिए लिया गया कर्ज एक व्यक्ति के लिए मुसीबत बन गया है। सूदखोर पीड़ित से दोगुनी रकम वसूल चुके हैं। इसके बाद भी बकाया बताकर धमका रहे हैं। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

फतेहगंज पूर्वी के गांव शिवपुरी निवासी दिलशाद ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी में कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी थी। आवश्यकता के हिसाब से उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार ले लिए। बेटी की शादी के बाद से वह सूदखोर को चार लाख रुपयों का भुगतान कर चुके हैं। इसके बाद भी सूदखोर दो लाख रुपये की असल रकम की मांग कर रहा है। आर्थिक स्थिती का हवाला देते हुए बुजुर्ग दिलशाद ने सूदखोर के सामने रुपये न देने की बात कही।

आरोप है कि अतिरिक्त रकम न चुका पाने की बात पर सूदखोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को रास्ते में घेर लिया और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। वहीं बुजुर्ग की बेटियों को घर से ले जाने की भी धमकी दी। खुद व बेटियों की जान को खतरा जताते हुए बुजुर्ग सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से सूदखोर की शिकायत की। जहां एसएसपी ने बुजुर्ग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार