लखनऊ: बेसमेंट में खड़ी गाड़ी पर हुई फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित रोहिणी अपार्टमेंट निवासी अभिमन्यु सिंह की बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की सूचना से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रोहिणी अपार्टमेंट ए ब्लाक 204 गोमतीनगर विस्वातर निवासी अभिमन्यु सिंह कारोबारी …

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित रोहिणी अपार्टमेंट निवासी अभिमन्यु सिंह की बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की सूचना से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रोहिणी अपार्टमेंट ए ब्लाक 204 गोमतीनगर विस्वातर निवासी अभिमन्यु सिंह कारोबारी है। बीते रविवार को जब वह कमरे से नीचे आए तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा है। जिसे बनवा कर वापस आए तो सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी गाड़ी पर किसी फायरिंग की गई है। सीसीटीवी में फायरिंग करता युवक दिख रहा है।

संबंधित समाचार