हल्द्वानी: स्थापना दिवस पर राष्ट्र सेविका समिति ने निकाली जागरूकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से मंगलवार को हल्द्वानी में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक बहनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लक्ष्मी शिशु मंदिर से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों तक पथ संचलन किया गया। रानी लक्ष्मीबाई और भारत मां के रूप में छात्राओं की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से मंगलवार को हल्द्वानी में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक बहनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लक्ष्मी शिशु मंदिर से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों तक पथ संचलन किया गया।

रानी लक्ष्मीबाई और भारत मां के रूप में छात्राओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। समिति की क्षेत्र कार्यवाहिका नीमा अग्रवाल ने बताया कि पथ संचलन के रूप में हर वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है। बहिनों के मानसिक, शारीरिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास के लिए समिति देशभर में कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार