लखनऊः CM आवास के सामने युवक ने खाया जहर, सपा नेता पर प्रताड़ित करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में सीएम आवास के बाहर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार युवक ने अपना नाम विमलेश कुमार बताया है। और वो मैनपुर जिले का रहने वाला है। आत्महत्या का कारण युवक ने सपा नेता पर …

लखनऊ। राजधानी में सीएम आवास के बाहर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार युवक ने अपना नाम विमलेश कुमार बताया है। और वो मैनपुर जिले का रहने वाला है। आत्महत्या का कारण युवक ने सपा नेता पर उसके खेत और जमीन कब्जाने का बताया है। हालांकि, उसने नेता का नाम नहीं बताया है।

अस्पताल में भर्ती युवक से जब आत्महत्या करने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि सपा नेता ने उसका खेत और जमीन बेच दी। उसने आरोप लगाया कि वो डीएम, एसडीएम के पास भी गया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा युवक ने दावा किया है कि वो हताश होकर दो बार सीएम हाउस भी आया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

मामले में युवक का कहना है कि वो तीसरी बार सीएम हाउस आया था और सीएम योगी से मिलना चाहता था, लेकिन मिल नहीं पाया। उसने कहा कि उसे ये बोल दिया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो जाएगी।

संबंधित समाचार