KBC 13: ‘शानदार शुक्रवार’ में होगी हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी की एंट्री
मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में सभी को शानदार शुक्रवार के स्पेशल एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस हफ्ते ‘शानदार शुक्रवार’ के स्पेशल एपिसोड में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी शो की शान बढाने आ रहे हैं। इस एपिसोड में यह दोनों ही कलाकार आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 46 साल पूरे …
मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में सभी को शानदार शुक्रवार के स्पेशल एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस हफ्ते ‘शानदार शुक्रवार’ के स्पेशल एपिसोड में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी शो की शान बढाने आ रहे हैं।
इस एपिसोड में यह दोनों ही कलाकार आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए सेट पर आएंगे। इस कपल ने अमिताभ बच्चन के साथ काफी मज़ेदार अंदाज़ में इस एपिसोड की शूटिंग की है।
#KBC13 ke manch par hone jaa raha hai Sholay ka Reunion, jahan film se jude kayi saare mazedaar kisson ko kiya jaayega yaad! Baniye inn mazedaar palon ka hissa aur dekhiye #KaunBanegaCrorepati #ShaandaarShukravaar episode, 15th Oct ko, raat 9 baje, sirf Sony par. pic.twitter.com/6zhdUYBfEf
— sonytv (@SonyTV) October 12, 2021
हेमा मालिनी और ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म की शूटिंग के पुराने दिनों को ताजा करेंगे। इसी के साथ-साथ वह मस्ती करते हुए भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी बहुत से अनसुने किस्सों को शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन अपने मोस्ट पॉपुलर सांग ‘दिलबर मेरे’ का सीन रीक्रिएट भी करेंगे।
