मुरादाबाद : एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर भाई-बहन झुलसे, बच्चे के कटे पैर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पशुओं के लिए चारा लेने गया बच्चा जमीन पर पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बड़ी बहन और ताई भी करंट की चपेट में आ गईं। गनीमत यह रही कि घटना के तत्काल बाद पावर कट हो गया जिससे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पशुओं के लिए चारा लेने गया बच्चा जमीन पर पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बड़ी बहन और ताई भी करंट की चपेट में आ गईं। गनीमत यह रही कि घटना के तत्काल बाद पावर कट हो गया जिससे तीनों की जान बच गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को कॉसमास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी बहन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

घटना मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव वीरपुर वरियार उर्फ खरक की है। यहां रहने वाले रहीस की कक्षा चार में पढ़ने वाली 18 वर्षीया पुत्री गुलअफशा अपने छोटे भाई कक्षा तीन के छात्र 15 वर्षीय काशिम और ताई मुख्तरी पत्नी बुद्धा के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। गुलअफशा और मुख्तरी चारा काट रही थीं जबकि काशिम खेत में घूमने चला गया। इस दौरान उसका पैर एचटी लाइन के टूटे तार पर पड़ गया।

इससे वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर पहुंची गुलअफशा ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। भाई-बहन को बचाने पहुंची मुख्तरी को भी करंट लग गया। संयोग से उसी समय पावर कट हो गया। इस दौरान काशिम के दोनों पैर एडियों से कट गए और गुलअफशा तथा मुख्तरी दूर जाकर गिरीं।

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे भाई-बहन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर काशिम को परिजनों ने कॉसमास अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि गुलअफशा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार