मुरादाबाद: जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, सड़क पर लगी लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ से ओपीडी गैलरी में जगह कम पड़ रही है। इलाज कराने के लिए महिला मरीजों को भी धूप में सड़क पर भी लाइन लगानी पड़ी। दवा वितरण, पंजीकरण काउंटर, पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ में नोंकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। अक्टूबर के दूसरे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ से ओपीडी गैलरी में जगह कम पड़ रही है। इलाज कराने के लिए महिला मरीजों को भी धूप में सड़क पर भी लाइन लगानी पड़ी। दवा वितरण, पंजीकरण काउंटर, पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ में नोंकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1800 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें से अधिकांश संक्रामक बीमारियों के रोगी रहे। अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर 1300 नये मरीजों ने पर्चा बनवाया। जबकि पांच सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीजों ने भी इलाज कराया।

मरीजों की संख्या के आगे ओपीडी गैलरी व हाल में जगह कम पड़ रही है। महिला मरीजों को सड़क पर धूप में कतार में खड़े होकर अपने क्रम का इंतजार करना पड़ा। बालरोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। इसमें अधिकांश वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि संक्रामक बीमारियों के रोगी रहे।

फिजिशियन डाँ एनके मिश्र ने बताया कि इन दिनों संक्रामक बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों को साफ सफाई रखने की जरूरत है। मच्छर, मक्खी न पनपें इसलिए अपने आसपास गंदगी और पानी न जमा होने दें। जिससे मच्छरों के लार्वा न पनप सकें।

संबंधित समाचार