रायबरेली: संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कलुईखेड़ा गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सोमवार रात करीब 10 बजे 31 साल की कलुईखेड़ा गांव निवासी ममता …

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कलुईखेड़ा गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सोमवार रात करीब 10 बजे 31 साल की कलुईखेड़ा गांव निवासी ममता  पत्नी संतोष कुमार का शव घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। मूल रूप से बेहटा जनपद उन्नाव की रहने वाली ममता का विवाह 12 साल पहले संतोष से हुआ था। उसके दो बेटे व एक बेटी भी है। पति संतोष निजी टैक्सी चलाने का काम करता है।

बड़े बेटे विशाल ने बताया कि सोमवार को उसके पिता बुकिंग से वापस आए। भोजन करने के बाद बाहर के कमरे में बैठ गए। वहीं मां ममता खाना खाने के लिए घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद जब वह मां को पानी देने के लिए जब घर के अंदर गया तो उसने देखा कि ममता फंदे से झूल रही थी। उसकी चीख सुनकर संतोष कुमार भी दौड़कर घर के अंदर पहुंचा।

परिजनों की चीख पुकार पर अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पति संतोष ने घटना की सूचना बछरावां पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की तफ्तीश की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दंपती में विवाद जैसी कोई स्थिति कभी नहीं रही है। वहीं थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। ममता ने आत्महत्या किस कारण से की इसकी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार