हरदोई: मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों में मचा हड़कंप, विभाग ने जमा किए दर्जनों सैंपल
हरदोई। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग के अध्यक्ष अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं। नवरात्रि व दशहरा त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंगलवार को मानपुर बेहटागोकुल स्थित अरविंद की दुकान से पैक्ड सेंवई, जीतेन्द्र कुमार की दुकान से रोस्टेड …
हरदोई। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग के अध्यक्ष अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं। नवरात्रि व दशहरा त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंगलवार को मानपुर बेहटागोकुल स्थित अरविंद की दुकान से पैक्ड सेंवई, जीतेन्द्र कुमार की दुकान से रोस्टेड रामदाना पैक्ड, रामप्रकाश गुप्ता की दुकान से साबूदाना पैक्ड, उमेश की दुकान से बेसन, विकास गुप्ताकी दुकान से छुहारे का नमूना संग्रहित किया गया तथा शिरोमणि नगर मैं राम लड़ैते की दुकान थे बेसन का नमूना संगृहीत किया गया।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुरुद्ध सिंह गंगवार, खुशीराम, रामकिशोर, अनुराधा कुशवाहा, घनश्याम बम व सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।
