हरदोई: सपा के सदर विधायक पर भाजपा खेलेगी बड़ा सियासी दांव, कर रही है ये तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भाजपा यूपी चुनाव में वैश्य वोटों के लिए बड़ा सियासी दांव खेलने की तैयारी में है। पार्टी सपा विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रही है। सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के पुत्र और हरदोई सदर से सपा विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर …

हरदोई। भाजपा यूपी चुनाव में वैश्य वोटों के लिए बड़ा सियासी दांव खेलने की तैयारी में है। पार्टी सपा विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रही है। सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के पुत्र और हरदोई सदर से सपा विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

उनका निर्वाचन 18 अक्तूबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र में हो सकता है। यह पहला मौका होगा जब प्रदेश की भाजपा सरकार में विपक्षी दल के विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वैश्य मतदाताओं पर मजबूत पकड़ के लिए यह रणनीति बनाई है। सूत्रों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेश अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ली थी।

तब उन्हें सम्मानजनक जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया गया था। नरेश के आने से पार्टी को हरदोई के साथ आसपास की सीटों पर फायदा भी हुआ लेकिन पार्टी अपना वादा पूरा नहीं कर सकी। सदर विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जिले जिले में तेजी से फैल रही है। विधायक समर्थक अपने नेता की ताजपोशी की खबरों को लेकर खासे उत्साहित हैं।

संबंधित समाचार