मुरादाबाद: गक्खरपुर में 18 सहित जिले में 40 नए डेंगू के रोगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को डेंगू ने पिछले दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एक दिन में 40 नए के मरीज एलाइजा जांच में पुष्ट हुए, इसमें अकेले गक्खरपुर के 18 डेंगू रोगी हैं। गक्खरपुर में अब डेंगू मरीजों की संख्या 125 हो गई। जबकि जिले का आंकड़ा 236 पहुंच गया। गक्खरपुर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को डेंगू ने पिछले दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एक दिन में 40 नए के मरीज एलाइजा जांच में पुष्ट हुए, इसमें अकेले गक्खरपुर के 18 डेंगू रोगी हैं। गक्खरपुर में अब डेंगू मरीजों की संख्या 125 हो गई। जबकि जिले का आंकड़ा 236 पहुंच गया।

गक्खरपुर में डेंगू से हालात पूरी तरह बेकाबू हो चुका है। विभाग के सारे उपाय डेंगू के आगे बौने साबित हो रहे हैं। हर दिन गांव में नये डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को गांव में 18 और रोगियों में डेंगू पाजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में दहशत और बढ़ गई। गांव में अभी भी हर घर में बुखार के मरीज भरे पड़े हैं। जिसमें से अधिकांश में डेंगू के लक्षण हैं।

अब गक्खरपुर में डेंगू मरीजों की संख्या 125 हो गई। डेंगू नियंत्रण के सभी उपाय निरर्थक साबित हो रहे हैं।
गक्खरपुर के अलावा 22 डेंगू मरीज शहर व देहात क्षेत्र में अलग अलग जगहों के निवासी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ एमसी गर्ग का कहना है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। गक्खरपुर में स्वास्थ्य टीम हर दिन निरोधात्मक उपाय कर रही हैं।

संबंधित समाचार