बदायूं: खून से लथपथ मिला महंत का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कहा -मूंछ और जीभ भी काटी है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मंदिर के बाहर मंहत का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। बेटे ने शव को लथपथ हालत में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला …

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मंदिर के बाहर मंहत का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। बेटे ने शव को लथपथ हालत में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

महिला प्रधान के ससुर थे मंहत
दरअसल, बदायूं के गांव अडौली के रहने वाली प्रधान रीना ददिया के ससुर महंत खेमकरन पहलवान (80)  लगभग 15 वर्षों से अपने निजी काली माता के मंदिर में महंत के रूप में भगवान की सेवा करते थे। खेमकरप रोज की तरह मंदिर में सो रहे थे। सोमवार रात करीब 11:00 बजे उनका छोटा बेटा राजकुमार दावत खाकर घर जा रहा था उसी समय उसने अपने पिता खेमकरन को मंदिर के बाहर खून से लथपथ उल्टे मुंह पड़ा देखा और वह घबराकर अपने घर पहुंचा और पिता के मंदिर के बाहर पड़े होने की जानकारी  परिजनों को दी।

एक तरफ की जीभ और मूंछ भी काट दी गई
शव के पड़े होने की सूचना पर पहुंची ने खेमकरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर परिजनों का आरोप है कि उनकी धारदार हथियार से एक तरफ की मूंछ व जीव काट कर हत्या की गई है। मृतक खेमकरन के छोटे पुत्र राजकुमार ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ धारदार हथियार से हत्या करने की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह, एसपी सिटी प्रवीण सिंह, चौहान, सीओ गजेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार