हल्द्वानी: लीकेज लाइन से सड़क पर बह रहा पानी, जल संस्थान के बेपरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो माह से पानी का संकट झेल रहे लोगों का सब्र जवाब दे गया। मंगलवार को लोगों ने बरेली रोड स्थित कर्नाटक चक्की के पास जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के चलते लंबे समय से पानी की लाइन में लीकेज के चलते हजारों लीटर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो माह से पानी का संकट झेल रहे लोगों का सब्र जवाब दे गया। मंगलवार को लोगों ने बरेली रोड स्थित कर्नाटक चक्की के पास जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के चलते लंबे समय से पानी की लाइन में लीकेज के चलते हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। लीकेज के चलते पानी की सप्लाई रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है।

बरेली रोड स्थित कर्नाटक चक्की के अंतिम छोर तक तो पानी पहुंच नहीं पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पार्षद जोशी ने कहा कि जेई से लेकिर अधिशासी अभियंता तक को समस्या से अवगत करा चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा। प्रदर्शन करने वालों में हरीश कर्नाटक, दीपक शर्मा, आनंद बल्लभ, जोगराज, सोमपाल, पंकज, अमरदीप, गुड्डू, रवि शामिल रहे।

जलभराव से स्कूली छात्र होते हैं परेशान
वार्ड संख्या 58 में लीकेज पेयजल लाइन की वजह से सड़क पर पानी भर गया है। सुबह के वक्त स्कूली छात्र व अन्य राहगीर जब इस रोड से गुजरते हैं तो सड़क पर दौड़ते वाहनों से उन्हें गंदे पानी के छींटों का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों ने नगर निगम से भी इस समस्या को जल्द दूर करने की मांग भी उठाई है।

संबंधित समाचार