बरेली: प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर मांग रहे रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमी से विवाह करने से पहले ही प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी से रंगदारी बतौर बड़ी रकम वसूल कर ली। वहीं शादी के बाद भी झूठे आरोपों में फंसाकर लाखों की रंगदारी वसूलने का आरोप प्रेमिका ने लगाया गया है। मंदिर में प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी युगल ने एसएसपी …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमी से विवाह करने से पहले ही प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी से रंगदारी बतौर बड़ी रकम वसूल कर ली। वहीं शादी के बाद भी झूठे आरोपों में फंसाकर लाखों की रंगदारी वसूलने का आरोप प्रेमिका ने लगाया गया है। मंदिर में प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा जताते हुए शिकायत की है।

क्योलड़िया थाने के डंडिया निजमुल निशा गांव का रहने वाला एक प्रेमी युगल मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। प्रेमिका सोनम ने खुद व पति की जान को अपने परिजनों से खतरा जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की। सोनम ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के ही रहने वाले हरीश कुमार से 3 अक्टूबर को सुभाषनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।

आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज उसके परिजनों ने धमकाना शुरू कर दिया। वहीं शादी के बाद उसके पति को झूठे आरोपों में फंसाते हुए करीब दो लाख रुपयों रंगदारी की मांग रखी है। सोनम के मुताबिक शादी से पहले भी उसके परिजन उसके पति से एक लाख की रंगदारी वसूल कर चुके हैं। बताया कि रविवार को गांव के बाहर खाईखेड़ा अड्डे पर उसके परिजनों ने प्रेमी युगल को घेरकर जान से मारने की धमकी भी दी।

संबंधित समाचार