बरेली: न झगड़ा, न फसाद फिर भी पहुंच जाती है यूपी 112
बरेली, अमृत विचार। बिना झगड़ा फसाद के कोई खुराफाती यूपी 112 पर बवाल मारपीट की सूचना दे देता है। इसके बाद दुकानों पर पुलिस पहुंची और दुकानदारों से पूछताछ करती है। लंबे समय से यही हो रहा है। पीड़ित दुकान मालिक ने परेशान होकर इसकी शिकायत एसएसपी से की है। बारादरी के जगतपुर निवासी अमीरूल …
बरेली, अमृत विचार। बिना झगड़ा फसाद के कोई खुराफाती यूपी 112 पर बवाल मारपीट की सूचना दे देता है। इसके बाद दुकानों पर पुलिस पहुंची और दुकानदारों से पूछताछ करती है। लंबे समय से यही हो रहा है। पीड़ित दुकान मालिक ने परेशान होकर इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
बारादरी के जगतपुर निवासी अमीरूल हसन ने बताया कि उनके घर से जुड़ी हुई उनकी दुकाने हैं। जिन्हें उन्होंने किराये पर दे रखा है। आरोप है कि आए दिन यूपी 112 पुलिस उनकी दुकान पर पहुंचती है और बताती है कि उन्हें झगड़े की सूचना मिली थी। महीनों से ऐसा होता आ रहा है। इसके चलते उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी बदल दिए है। लेकिन खुराफात अभी तक कम नहीं हुई है।
अब भी यूपी 112 उनकी दुकानों पर पहुंचती है और बताती है कि उन्हें झगड़े की सूचना आई थी। सूचना देने वाले से यूपी 112 और जगतपुर पुलिस परेशान है। एसएसपी ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
