मुरादाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर दावत में भिड़े दो पक्ष, पथराव
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह की दावत के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद पथराव हो गया। पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को दौड़ाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सिविल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह की दावत के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद पथराव हो गया। पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को दौड़ाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी अफजाल के घर में निकाह की दावत थी। इसमें गांव का जाकिर परिवार के साथ आया था। बातचीत के दौरान उसका अमरोहा के थाना असमोली के गांव मंसूरपुर निवासी मकसूद से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट और फिर पथराव होने लगा। इसमें राकिब, सलीम व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में पथराव की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ काजीपुरा पहुंचे।
पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जाकिर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मकसूद का बेटा जाकिर की नाबालिग बेटी को भगा ले गया था। इसी को लेकर उनमें विवाद चल रहा है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दावत में दो पक्षों में मारपीट हुई हैं।
इस घटना में घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
