कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। निर्देशक रोहित धवन की लेटेस्ट रिलीज होने वाली फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। फिल्म में लीड रोल में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन नजर आएंगे। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को …

मुंबई। निर्देशक रोहित धवन की लेटेस्ट रिलीज होने वाली फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। फिल्म में लीड रोल में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन नजर आएंगे।

भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग के लिए मंगलवार को शहर में एक बड़ा सेट लगाया गया। फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रॉनित रॉय और सचिन खेडेकर भी अभिनय करते नजर आएंगे।

भूषण कुमार ने एक बयान में कहा कि  ”मैं इस फिल्म में रोहित धवन, अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। कार्तिक, कृति, प्रीतम और शहजादा की बाकी टीम के जादू का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”      आपको बता दें, आने वाले महीनों में मुंबई और दिल्ली में अलग-अलग समय पर फिल्म की शूटिंग होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका