मुरादाबाद : पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का भतीजा लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का भतीजा गौरव वर्मा लापता हो गया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। आयोग के सदस्य ने बताया कि उनका भतीजा गौरव उनके साथ रहता था। वह बीते दो दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार को मझोला थाना क्षेत्र के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का भतीजा गौरव वर्मा लापता हो गया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। आयोग के सदस्य ने बताया कि उनका भतीजा गौरव उनके साथ रहता था। वह बीते दो दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

मंगलवार को मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आवास से वह दोपहर 11 बजे निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। आयोग के सदस्य ने देर रात थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार