अमेठी: तीन दिवसीय पीएम किसान सम्मान समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से वंचित किसानों को लाभ दिलाए जाने के लिए पीएम किसान सम्मान दिवस का आयोजन 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चला। जिसका उद्देश्य रहा कि किसी गड़बड़ी के चलते गलत डाटा फीड होने के चलते …

अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से वंचित किसानों को लाभ दिलाए जाने के लिए पीएम किसान सम्मान दिवस का आयोजन 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चला।

जिसका उद्देश्य रहा कि किसी गड़बड़ी के चलते गलत डाटा फीड होने के चलते या फिर अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि के चलते जिन किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है या जो किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। उन किसानों को योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए इस समाधान दिवस का आयोजन किया गया एवं नए किसानों का पंजीकरण कराया गया और जिन किसानों के अभिलेखों में त्रुटि थी उसमें संशोधन कराया गया। जिसके लिए शुकुल बाजार विकासखंड के कृषि बीज केंद्र पर प्रभारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन हुआ प्रभारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि 144 लोगों के समस्या का समाधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसमें कई लोगों के नए पंजीकरण है और कई ऐसे किसान हैं जिन्हें किसी कमी के चलते सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा था। उन लोगों का डाटा करेक्शन करते हुए सही कराया गया बताते चलें केंद्र की मोदी सरकार किसानों को खेती-बाड़ी में सहायता के लिए डायरेक्ट बेनिफिट देते हुए किसानों के खाते में साल में 6 हजार भेजती हैं। जिससे किसानों को अपनी खेती बाड़ी और आजीविका चलाने में मदद मिलती है। लेकिन बहुतायत किसान ऐसे हैं जिन्हें विभिन्न कारणों के चलते इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था जिसको देखते हुए सरकार ने तीन दिवसीय पीएम किसान सम्मान समाधान दिवस का आयोजन किया।

संबंधित समाचार