पीलीभीत: बुखार के 23 मरीजों में से 7 में मिले डेंगू के लक्षण, एलाइजा जांच को सैंपल भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को बुखार के 23 मरीजों की डेंगू संदिग्ध मानते हुए जांच की गई। इसमें सात मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। सूचना मिलने पर मलेरिया टीम ने मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को बुखार के 23 मरीजों की डेंगू संदिग्ध मानते हुए जांच की गई। इसमें सात मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। सूचना मिलने पर मलेरिया टीम ने मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए परीक्षण को लखनऊ भेजा है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की तादाद बढ़ी रही। पूरे दिन में करीब 1245 मरीज ओपीडी में देखने के लिए पहुंचे। इनमें शहर के मोहल्ला केसरी सिंह, पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के परिवार का सदस्य और मोहल्ला बशीर खां का युवक बुखार की दवा लेने के लिए पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मरीजों में डेंगू के लक्षण को देखते हुए उनकी एनएस-1 कार्ड से जांच कराई। जांच में तीनों मरीजों में डेंगू की पॉजिटिव मिले।

इनके अलावा न्यूरिया, पूरनपुर, बरखेड़ा में भी बुखार के 15 बुखार के मरीजों की जांच की गई। इसमें न्यूरिया क्षेत्र के गांव रामनगर और शहर से सटे गांव चंदोई में एक-एक, बरखेड़ा ब्लॉक के गांव बहादुरपुर, पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी और बरेली के फरीदपुर गांव में एक मरीज में डेंगू के लक्षण की पुष्टि हुई है। अस्पतालों ने सभी की रिपोर्ट मलेरिया विभाग को दी। इस पर टीम ने मरीजों को ट्रेस करने के बाद उनके सैंपल लेकर एलाइजा के लिए लखनऊ भेजे हैं। इसके अलावा टीम ने चंदोई में सर्वे कराकर दवा का छिड़काव कराया।

जिला अस्पताल और सीएचसी स्तर पर कुल 23 मरीजों की जांच की गई। इसमें सात मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी के सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे गए हैं। साथ ही मरीजों के घर जाकर दवा का छिड़काव कराया है। -राजीव मौर्या सहायक जिला मलेरिया अधिकारी

संबंधित समाचार