हल्द्वानी में महंगाई की मार, पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में पेट्रोल की कीमतों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 18 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। इस वृद्धि के बाद हल्द्वानी में पेट्रोल 100.15 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। बुधवार रात से तेल की नई कीमत लागू हो गई। बता दें कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में पेट्रोल की कीमतों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 18 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। इस वृद्धि के बाद हल्द्वानी में पेट्रोल 100.15 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। बुधवार रात से तेल की नई कीमत लागू हो गई। बता दें कि स्पीड पेट्रोल पहले ही 103.01 रुपये पहुंच चुका है। बीते रविवार को पेट्रोल के दाम 99.53 और डीजल के दाम 93.03 रुपये थे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि इस साल जनवरी में पेट्रोल 83.62 और डीजल 73.95 रुपये प्रति लीटर थे। 10 महीने से कम समय में पेट्रोल के दाम में 16.20 पैसा और डीजल के दाम में 19.45 पैसे बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि रोजाना तेल की कीमतों पर हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी के साथ ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर भी महंगाई की मार पड़ी है।

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्डा ने बताया कि हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की कीमत अभी तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

संबंधित समाचार