देहरादून: समाज कल्याण निदेशक एनके शर्मा के भ्रष्टाचार का एक और मामला आया सामने, विजिलेंस जांच में खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सरकारी विभागों में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों के करतूतों की परत दर परत खुलती जा रही है। सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने के साथ विभिन्न योजनाओं में घपला करने के मामले में समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक एनके शर्मा पर एक और मुकदमा दर्ज होने जा रहा है। विभाग के संयुक्त …

देहरादून, अमृत विचार। सरकारी विभागों में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों के करतूतों की परत दर परत खुलती जा रही है। सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने के साथ विभिन्न योजनाओं में घपला करने के मामले में समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक एनके शर्मा पर एक और मुकदमा दर्ज होने जा रहा है। विभाग के संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने विजिलेंस की जांच के आधार पर देहरादून के समाज कल्याण अधिकारी को मुकदमा दर्ज करवाने का आदेश दिए हैं।

एनके शर्मा पर 2006 से 2008 के बीच देहरादून में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रहते हुए सरकारी जमीन खुर्द खुर्द करने वह अन्य योजनाओं में घपला करने का आरोप है।  गौरतलब है कि एनके शर्मा पर एक महीने के भीतर यह दूसरा मुकदमा दर्ज होने जा रहा है। पिछले महीने ही विजिलेंस की जांच के आधार पर एनके शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट उनकी गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज कर चुकी है मगर पुलिस अब तक सहायक निदेशक एनके शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

संबंधित समाचार