हल्द्वानी: पुलिस ने खून देकर बचाई गैंगस्टर की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मित्र पुलिस ने एक बार फिर मित्रता निभाई और इस बार एक गैंगेस्टर की जान बचाई। गैंगेस्टर काफी समय से फरार था। पुलिस ने इसे पकड़ा, लेकिन जेल प्रशासन ने एनीमिया की वजह से गैंगेस्टर को दाखिल करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे जेल ले जाया गया और पुलिस ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मित्र पुलिस ने एक बार फिर मित्रता निभाई और इस बार एक गैंगेस्टर की जान बचाई। गैंगेस्टर काफी समय से फरार था। पुलिस ने इसे पकड़ा, लेकिन जेल प्रशासन ने एनीमिया की वजह से गैंगेस्टर को दाखिल करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे जेल ले जाया गया और पुलिस ने अपना खून देकर उसकी जान बचाई।

फैजान निवासी उजाला नगर वार्ड न-14 बनभूलपुरा व आमिर हसन निवासी नमरा मस्जिद इन्द्रनगर बनभूलपुरा के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। दोनों गैंगेस्टर लंबे समय से फरार थे और अभियुक्त गण कोर्ट नैनीताल में काफी समय से उपस्थित नहीं हो रहे थे। वारण्ट की तामिल एसआई अनिल आर्या व का. मुन्ना सिहं ने दोनों को गिरफ्तार कर गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया।

दोनों अभियुक्तों को हल्द्वानी जेल ले जाया गया। जेल में फैजान को दाखिल किया गया, लेकिन आमिर को यह कहकर जेल में रखने से इन्कार कर दिया गया वो एनिमिया से पीड़ित है। जिसे बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने चढ़ाने के लिए 4-5 बोतल खून मांगा। जिस पर एक बोतल खून का. मुन्ना सिंह ने दिया। जबकि तीन बोतल खून का इंतजाम अपने परिचितों से कराया।

संबंधित समाचार