हल्द्वानी: सरिया काटने के कार्य से सड़क को 1.16 लाख का नुकसान
हल्द्वानी, अमृत विचार। हीरानगर में एक लोहे-सरिया काटने का कार्य कर सड़क को 1.16 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा दिया। क्षति का आकलन होने के बाद नगर निगम ने प्रतिष्ठान स्वामि को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान सड़क पर रखी मिली सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। शहर की सड़कों की हालत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हीरानगर में एक लोहे-सरिया काटने का कार्य कर सड़क को 1.16 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा दिया। क्षति का आकलन होने के बाद नगर निगम ने प्रतिष्ठान स्वामि को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान सड़क पर रखी मिली सामग्री को भी जब्त कर लिया गया।
शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब और बार बार आ रही शिकायतों को चलते नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अभियान शुरू किया है। सड़कों का निरीक्षण के दौरान बुधवार को हीरा नगर पहुंचे नगर आयुक्त ने मौके पर सड़क पर काटे जा रहे सरिये पर रोक लगा दी।
संपत्ति व निगम निर्माण की टीम द्वारा सड़क को हुई क्षति का आंकलन कराया गया। नगर आयुक्त उपाध्याय ने बताया कि हीरानगर में नंदन सिंह बिष्ट पार्क के पास बिना लाइसेंस के चल रहे अटारी फैब्रिकेशन द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लोहा काटने का काम किया जा रहा था।
काफी सामान उनका सड़क पर रखा पाया गया। सामान जब्त करते हुए जुर्माना डाला गया है। दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की अपील की गई है, जिससे सड़क और फुटपाथ लोगों के चलने और वाहनों के लिए खाली रहें। ऐसा न पाए जाने पर 3700 प्रति वर्ग फिट की दर से वसूली की जाएगी।
