हल्द्वानी: सफाई कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ निगम के संगठनों में उबाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ नगर निगम के दोनों संगठनों में उबाल शुरू हो गया है। एक संगठन पिछले 10 दिनों से सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहा है तो अब दूसरे ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की हुंकार भर दी है। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ नगर निगम के दोनों संगठनों में उबाल शुरू हो गया है। एक संगठन पिछले 10 दिनों से सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहा है तो अब दूसरे ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की हुंकार भर दी है।

देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले शुरू में तीन दिन तक ठेका प्रथा खत्म करने की मांग के साथ धरना शुरू हुआ था। अब सात दिन से वे निगम गेट और डिवाइडर पर बैठकर बर्खास्त हुए कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसी व प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। दूसरी ओर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर भी संगठन के साथियों संग नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से मिले।

उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भी सरकार से ठेका प्रथा खत्म करने और सीधी भर्ती करने की मांग उठाई। उन्होंने 20 हजार कर्मचारियों को रोजगार देने से लेकर सफाई भत्ता, बीमा, चिकित्सा सुविधा की मांग रखी। कर्मचारी हित में हुए शासनादेश का पालन करवाने और अहित कर रहे नियमों में सुधार करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया है। मांगों के न माने जाने पर प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।

संबंधित समाचार