बरेली: हुलासनगर क्रॉसिंग में फंसे दो ओवरलोड ट्रक, कई ट्रेनें हुई प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में हुलासनगर क्रॉसिंग पर दो ओवरलोड ट्रकों की वजह से कई गाड़ियां लेट हो गई। क्रासिंग पर तड़के ही दो ट्रक ट्रैक पर फंस गए। जिसकी वजह से ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल रहा था। करीब 25 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। फिलहाल आरपीएफ ने दोनों …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में हुलासनगर क्रॉसिंग पर दो ओवरलोड ट्रकों की वजह से कई गाड़ियां लेट हो गई। क्रासिंग पर तड़के ही दो ट्रक ट्रैक पर फंस गए। जिसकी वजह से ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल रहा था। करीब 25 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। फिलहाल आरपीएफ ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर उन्हें सीज कर दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
सुबह करीब 3:30 बजे कंट्रोल से मिला संदेश
दरअसल, बरेली जंक्शन आरपीएफ को रात करीब 3:30 बजे कंट्रोल मैसेज से मिला कि हुलासनगर रेल क्रॉसिंग पर दो ओवरलोड ट्रक फंसे है। जिसके बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने दोनों ट्रकों को बमुश्किल वहां से हटवाया। जिसके बाद संचालन शुरू किया जा सका। आरपीएफ के मुताबिक क्रासिंग पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए दोनों साइड में लोहे के एंगल लगे हैं। जिससे कोई ओवरलोड वाहन न निकले। मगर रात में ओवरलोडेड ट्रक उसी में फंसे थे उसकी वजह से क्रॉसिंग बंद न होने के कारण सिग्नल प्रणाली प्रभावित रही।
कॉशन पर ट्रेनों को गुजारा गया
रेलवे अधिकारियों की माने तो ट्रक फंसे होने की वजह से तमाम गाड़ियों को कॉशन पर गुजारा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर के निर्देश पर पहुंची टीम ने दोनों ट्रक चालकों को भी हिरासत में ले लिया है। काफी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3:45 बजे ट्रैक क्लियर हुआ। बताया जा रहा है कि रेल क्रॉसिंग पर ओवरलोडेड ट्रक फंसने के कारण चार स्पेशल ट्रेन और तीन मालगाड़ी प्रभावित हुईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके शिशोदिया का कहना है। रात 3:20 बजे दो ओवरलोडेड ट्रक हुलासनगर रेल क्रॉसिंग पर फंस गए थे। जिसकी वजह से कई गाड़ियां प्रभावित हुईं। दोनों ट्रक सीज कर दिए गए हैं। चालकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें…
