मुरादाबाद: दोस्त ने गुप्तांग में प्रेशर से भरी हवा, युवक की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दोस्त ने युवक के गुप्तांग में प्रेशर से हवा भर दी। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दोस्त ने युवक के गुप्तांग में प्रेशर से हवा भर दी। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी 19 वर्षीय असलम पुत्र राहत अली पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित इंद्रा इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था। बुधवार शाम 6 बजे छुट्टी के समय उसके दोस्त मढन निवासी फरहान अली पुत्र मोहम्मद नबी ने हवा के प्रेशर के पाईप को उसके प्राईवेट पार्ट पीछे से लगा दिया जिससे वह घायल हो गया और अपेक्स अस्पताल में रात साढ़े ग्यारह बजे दम तोड़ दिया।

आरोपी फरहान अली मृतक का दोस्त था। दोनों साथ में ही काम करते थे। असलम की शादी 16 मार्च 2021 को असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीढ़ल निवासी युवती के साथ हुई थी। वह दो बहनों फरीन और फिरदौस का इकलौता भाई था। बताया जाता है कि फरहान का उसके घर आना जाना था। उसकी पत्नी मायके से आने के लिए इंकार कर रही थी।

संबंधित समाचार