रामपुर : बाबा से मिलकर लौट रहे राज्यमंत्री को किसानों ने दिखाए काले झंडे, हड़कंप
रामपुर, अमृत विचार। बाबा से मिलकर लौट रहे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को किसानों ने हाय-हाय के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।किसी तरह से मामले को शांत कराया।उसके बाद राज्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में भाजपा के एक मंत्री के बेटे …
रामपुर, अमृत विचार। बाबा से मिलकर लौट रहे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को किसानों ने हाय-हाय के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।किसी तरह से मामले को शांत कराया।उसके बाद राज्यमंत्री वहां से रवाना हो गए।
पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में भाजपा के एक मंत्री के बेटे ने कई किसानों का कुचल दिया था।जिसके बाद पूरे प्रदेश में बवाल हो गया था।किसी तरह से पुलिस ने कई दिनों में मामले को शांत कराया था।लेकिन किसानों को गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। गुरुवार को दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के गांव रजपुरा में राज्यमंत्री बलदेव सिहं औलख एक बाबा से मिलने गए थे।
इस बीच किसानों को इस बात की जानकारी मिल गई।उसके बाद किसानों ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह का विरोध शुरुकर दिया। किसानों ने उनको काले झंडे दिखाते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।किसी तरह से मामले को शांत कराया।उसके बाद उनका सरकारी वाहन आगे बढ़ सका।कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना गाजीपुर बार्डर पर जारी
