अयोध्या: डीसीएम से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना के निकट हाइवे पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन बाइक सवार सामने से चल रहे डीसीएम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक को इसी थाना क्षेत्र के महोली …

अयोध्या। जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना के निकट हाइवे पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन बाइक सवार सामने से चल रहे डीसीएम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक को इसी थाना क्षेत्र के महोली का निवासी बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सोहावल सीएचसी पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद कृपा शंकर उपाध्याय ने गम्भीर हालत देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार की देर शाम अयोध्या की ओर ट्रिपलिंग कर बाइक से जा रहे तीन युवक सामने से चल रहे एक डीसीएम से टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गये।

घटना का शिकार बने युवक अरुण कुमार पुत्र बदलू निवासी महोली की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य दो युवक विशाल मुहम्मदपुर व शंकर निवासी महोली गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया दुर्घटना देर शाम की है, एक युवक की मौत हुई है, दो घायल है जिनका इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार