बरेली: घर में अकेली नाबालिग को देख दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों की अनुपस्थिति में गांव के ही दो युवक घर में घुसे और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। नाबालिग ने किसी तरह खुद को बचाया। मगर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए …

बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों की अनुपस्थिति में गांव के ही दो युवक घर में घुसे और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। नाबालिग ने किसी तरह खुद को बचाया। मगर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

नाबालिग ने मारी लात, तो भागे दोनों आरोपी
दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बीते दिनों थाने पहुंचकर बताया कि तीन दिन पहले परिवार से सभी लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी नावालिग बेटी अकेली थी। इसी बीच गांव का ही विजय और रोहित उनके घर में घुस आए। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की नीयत से उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती की। अश्लील हरकते करते हुए उसका दुष्कर्म करने की कोशिश की। दोनों की हरकतें देख उनकी बेटी चीखने चिल्लाने लगी। उसने लात मारकर दोनों को अपने-आप से दूर किया।

मोहल्ले वाले आते उससे पहले ही धमकी देकर फरार
आरोप है कि चीखपुकार सुनकर जब तक मोहल्ले वाले घर में आते। तब तक दोनों आरोपी उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े-

बरेली: हुलासनगर क्रॉसिंग में फंसे दो ओवरलोड ट्रक, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

संबंधित समाचार