बरेली: दहेज की मांग के चलते पत्नी की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग के चलते महिला की हत्या मामले में परिजनो की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक दिन पहले ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर हत्या की थी। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना स्थित नौसारा मझरा लसहड़ी निवासी जगपाल ने बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग के चलते महिला की हत्या मामले में परिजनो की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक दिन पहले ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर हत्या की थी। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना स्थित नौसारा मझरा लसहड़ी निवासी जगपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राजमाला की शादी 19 जून को सुभाषनगर थाना क्षेत्र रहने वाले अमरजीत से की थी।

बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही थी। आए दिन मारपीट करते थे। राजमाला के कई बार अपने साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में परिजनों को बताया था। आरोप है कि राजमाला के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बुधवार को महिला का गला दबा कर फंदे पर टांग दिया। वहीं परिजनों को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। पड़ोसी की सूचना पर जब परिजन बेटी के घर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं राजमाला के पिता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने पति समेत वीरपाल, नन्हीं देवी, राय सिंह, राम किशोर, रूबी देवी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार