बरेली: जहर नहीं हार्ट अटैक से हुई वरुण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर व्यापारी के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक से आई है। रिपोर्ट आने के बाद और भी सवाल सामने आ रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बिरादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज-सेटेलाइट मार्ग पर स्थित होटल देवभूमि के कमरा नंबर 104 …

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर व्यापारी के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक से आई है। रिपोर्ट आने के बाद और भी सवाल सामने आ रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बिरादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज-सेटेलाइट मार्ग पर स्थित होटल देवभूमि के कमरा नंबर 104 में गुरुवार की देर शाम शाहजहांपुर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी मुकेश गुप्ता के बेटे वरुण गुप्ता(22) का नग्न शव मिला था।

घंटों तक वरुण के बाहर न आने पर होटल मैनेजर भरत सिंह ने बारादरी पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर बारादरी पुलिस जब कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वरुण का शव बिस्तर पर पड़ा था। वहीं फॉरेंसिक टीम को कमरे की तलाशी लेने पर सल्फाज और रेटकिल पाउडर के खुले व बन्द पैकेट भी बरामद हुए थे। पुलिस का अंदेशा था कि वरुण ने जहर खा कर आत्महत्या की थी। होटल की तलाशी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस और परिजनों के सभी शंकाओं को पलट दिया। पोस्टमार्टम में वरुण की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कार्डिक अटैक की ऐसी स्थिति जहर की ओवरडोज लेने से होती है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस को किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार