बरेली: साल के अंत तक पिकनिक स्पॉट बन जाएगा जुबली तालाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संजय कम्युनिटी हाल के पास काफी समय से बदहाल पड़े जुबली तालाब के कायाकल्प का काम तेज हो गया है। इस तालाब में सैकड़ों टन जमा मलबा और गंदगी को निकला दिया गया है, ताकि यहां साफ पानी का संचयन किया जा सके। तालाब के आसपास हरियाली …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संजय कम्युनिटी हाल के पास काफी समय से बदहाल पड़े जुबली तालाब के कायाकल्प का काम तेज हो गया है। इस तालाब में सैकड़ों टन जमा मलबा और गंदगी को निकला दिया गया है, ताकि यहां साफ पानी का संचयन किया जा सके। तालाब के आसपास हरियाली के पौधरोपण, सीमेंट की खूबसूरत बेंच, कैंटीन आदि के निर्माण कराए जाने हैं। अधिकारियों का कहना है कि तालाब सौंदर्यीकरण और कायाकल्प के बाकी कामों को भी जल्द से जल्द कराया जाएगा।

इस तालाब के कायाकल्प के लिए 1.86 करोड़ रुपये के काम कराए जाने हैं। इसमें 0.5 एमएलडी की क्षमता वाली एसटीपी भी लगाई जानी है। नगर निगम प्रशासन इस काम को पूरा करने के लिए ग्रीनएजर्स नाम की एक संस्था को काम भी दिया है। करीब आठ महीने से यह कार्यदायी संस्था संजय कम्युनिटी हाल के तालाब को साफ करने का काम करा रही है।

लंबे समय से सफाई न होने से तालाब काफी दुर्दशाग्रस्त था। पूर्व में तैनात रहे मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की टीम यहां मौका मुआयना भी कर चुकी थी। लंबे समय से तालाब की सफाई न होने से इसमें कई टन मलबा और गंदगी भरी हुई थी। महीनों चले सफाई के काम को अब पूरा किया जा चुका है।

अब तालाब के चारों ओर पिकनिक स्पॉट की जगह बनाई जाएगी। तालाब को छायादार बनाने के लिए चारों तरफ पेड़ लगेंगे, ताकि यहां घूमने आने वाले लोगों को आनंद की अनुभूति हो सके। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर के अंत तक इस काम को पूरा करा लिया जाएगा।

संबंधित समाचार