बरेली: मुस्लिम शिया समाज में आज मनाई जाएगी ईद-ए-जैहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को मुस्लिम शिया समाज में दो महीने आठ दिन तक चला अजादारी का सिलसिला समाप्त हो गया। शनिवार को ईद-ए जैहरा मनाई जाएगी। इससे पहले एक मजलिस मुनव्वर बाग में आयोजित की गई। जिसको मुतावल्ली मुहम्मद अस्करी की सदारत में मौलाना अली जव्वाद ने खिताब किया। माहिलाओ की मजलिस जाकिरा सरताज …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को मुस्लिम शिया समाज में दो महीने आठ दिन तक चला अजादारी का सिलसिला समाप्त हो गया। शनिवार को ईद-ए जैहरा मनाई जाएगी। इससे पहले एक मजलिस मुनव्वर बाग में आयोजित की गई। जिसको मुतावल्ली मुहम्मद अस्करी की सदारत में मौलाना अली जव्वाद ने खिताब किया। माहिलाओ की मजलिस जाकिरा सरताज जफर कानपुरी ने पड़ी। जिसमें करवान-ए हुसैन ने नौहख्वानी की।

स्वालेनगर स्थित करबला मे अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी,गुलदस्ता-ए-हैदरी, ऑल इंडिया गुलदस्ता -ए-हैदरी ने नौहाख्वानी की। सिराज जैदी,अली हाशिम जैदी,आली जाफर राजा,कमर नकवी ,गुलरेज तुराबी,जीशान हैदर , सोमिल अब्बास आदि ने अलविदा का नौहा पड़ा। करबला में मुतावल्ली जमीर रजा बौबी सैफी रिजवी , बौबी,हाजी शकील हैदर, हाजी अलमदार हुसैन रिजवी , हाजी अजहर अब्बास नकवी , सफदर अली काजमी, सरवत जैदी,कलीम हैदर सैफी, हसनैन रजा आब्दी, गुलाम हैदर आब्दी आदी लोग शामिल रहे।

इधर ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी नें बताया एक मजलिस मोहल्ला जखीरा में महिलाओं के इमामबाड़ा जुर्रियत हुसैन काजमी में सफदर अली काजमी की सरपरस्ती में हिना काजमी की ओर से हुई। शनिवार को हकीम आगा साहब में माहिरा नकवी की ओर से ईद ए जैहरा का जश्न मनाया जाएगा।

संबंधित समाचार