हेमा मालिनी मना रहीं 73वां बर्थडे, जानें कैसे हुई ड्रीम गर्ल के करियर की शुरुआत

हेमा मालिनी मना रहीं 73वां बर्थडे, जानें कैसे हुई ड्रीम गर्ल के करियर की शुरुआत

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज पूरे 73 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने 90 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ड्रीम गर्ल की इतनी उम्र होने के बाद भी वो फिट और एक्टिव रहता हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों से लाखों दिलों में खास जगह …

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज पूरे 73 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने 90 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ड्रीम गर्ल की इतनी उम्र होने के बाद भी वो फिट और एक्टिव रहता हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों से लाखों दिलों में खास जगह बनाई है। सत्ते पे सत्ता से लेकर बागवान तक, एक्ट्रेस ने अपनी कला का पूरी तरह से प्रदर्शन किया और फिल्मों को हिट भी करवाया।

हेमा मालिनी की एक्टिंग की तारीफ आज भी लोग करते नहीं थकते। एक्ट्रेस को  10वीं क्लास से फिल्मों के ऑफर आने लगे थे और 11वीं क्लास से उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। ड्रीम गर्ल ने 1961 में तेलुगु फिल्म ‘पांडव वनवासन’ में नर्तकी का रोल निभाया था। जिसके बाद 1968 में ‘सपनों के सौदागार’ से वह अपने करियर की शुरुआत करने जा रही थी।

1968 में ‘सपनों के सौदागार’ से एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत करने जा रही थी। इस फिल्म में राज कपूर ने हेमा से कहा था कि तुम एक दिन फिल्मी जगत का बड़ा सितारा बनोगी। जिसके बाद उनका ये बात सच साबित हो गई।

इसके बाद हेमा मालिनी ने 1970 में फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम किया था। यह फिल्म उनके करियर की सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी।  ‘सीता- गीता’, ‘शोले’, ‘ड्रीमगर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसी कई फिल्मो में उन्होंने काम किया। जिसने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई।