अयोध्या में 17 अक्टूबर से संघ प्रशिक्षण वर्ग की होगी शुरुआत, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। इस प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) भी शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में देश के भर अलग-अलग राज्यों से संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे …

अयोध्या। अयोध्या के कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पांच दिवसीय अखिल भारतीय शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। इस प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) भी शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में देश के भर अलग-अलग राज्यों से संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे जिनमें संघ के दूसरे सबसे बड़े पदाधिकारी सर कार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद (VHP) पदाधिकारी चंपत राय समेत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नाम हैं।

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों और ज़िलों के लगभग 500 की संख्या में स्वयंसेवक शारीरिक वर्ग का प्रशिक्षण लेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 तारीख को इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे और स्वयंसेवकों को अपना मार्गदर्शन देंगे। बीस अक्टूबर को वह राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी के दर्शन और सरयू पूजन भी करेंगे।

इस दौरान मोहन भागवत राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को भी देखेंगे। यह प्रशिक्षण वर्ग खासतौर पर उत्तर प्रदेश के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगले वर्ष की शुरुआत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लिहाजा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आरएसएस और विहिप की सक्रियता बढ़ गयी है।

संबंधित समाचार