CM पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिन के अयोध्या दौरे पर, रामनगरी में करेंगे दर्शन-पूजन
अयोध्या। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज यूपी के रामनगरी पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत जिले के प्रमुख अधिकारियों और सांसद लल्लू सिंह की ओर से किया गया। सीएम धामी 2 दिनों के दौरे पर अयोध्या आए हैं। CM पुष्कर धामी आज सीएम नया घाट स्थित यात्री निवास सरयू होटल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात …
अयोध्या। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज यूपी के रामनगरी पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत जिले के प्रमुख अधिकारियों और सांसद लल्लू सिंह की ओर से किया गया। सीएम धामी 2 दिनों के दौरे पर अयोध्या आए हैं।
CM पुष्कर धामी आज सीएम नया घाट स्थित यात्री निवास सरयू होटल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री धामी हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होंगे। वहां वे भगवान राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे और शाम को सरयू आरती में शामिल होंगे।
देर रात तक दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या स्थल में CM पुष्कर धामी की शामिल होने की सूचना है। उसके बाद रविवार सुबह वे भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में बैठकर आहुति देंगे और धर्मशाला की आधारशिला रखेंगे।
वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अयोध्या के एयरपोर्ट से उत्तराखंड के लिए सीएम धामी रवाना होंगे।
