हरदोई: जालसाजी कर हड़पे गए ट्रैक्टर बरामद, जालसाज फरार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत क्षेत्रिय पुलिस ने लावारिस हालत में मिले दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। ट्रैक्टरों को जालसाजी कर हड़प लिया गया था। ऑपरेशन शिकंजा के तहत की गई इस कार्रवाई में एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि जालसाजी करने वाले जालसाजों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया …

हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत क्षेत्रिय पुलिस ने लावारिस हालत में मिले दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। ट्रैक्टरों को जालसाजी कर हड़प लिया गया था। ऑपरेशन शिकंजा के तहत की गई इस कार्रवाई में एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि जालसाजी करने वाले जालसाजों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सुराग लगा कि एक महिन्द्रा और एक सोनालिका कम्पनी का ट्रैक्टर खजुरमई तिराहा सुरसा रोड पर लावारिस हालत में खड़े हैं। एसओ ने चौकी इंचार्ज संजय सिंह व टीम के साथ छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले बघौली चौराहा से चंद कदमों की दूरी पर ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई थी। पुलिस की टीमें उसी के खुलासे के लिए जुटी है। इसी बीच लावारिस हालत ट्रैक्टर मिलने की जानकारी हुई। एसओ गंगवार ने बताया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

संबंधित समाचार