हरदोई: सई नदी के पुल से बरामद हुई किशोरी, आरोपी फरार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले की बघौली पुलिस ने घर से बहला-फुसला कर भगाई गई किशोरी को सई नदी पुल से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। बघौली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक थाने के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव निवासी …

हरदोई। जिले की बघौली पुलिस ने घर से बहला-फुसला कर भगाई गई किशोरी को सई नदी पुल से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। बघौली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक थाने के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव निवासी वारिस पुत्र शफीक पर भगा ले जाने का आरोप है।

यह भी पढ़े:- हरदोई: जेबकतरों ने काटी पशुपालक की जेब, प्रभारी निरीक्षक ने कही यह बात…

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बुधवार की शाम वारिस 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं भगा ले गया। पुलिस ने वारिस के खिलाफ धारा 363/366 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस किशोरी को तलाशती घूम रही थी। इसी बीच बेहटा मुर्तजा बक्श के पास सई नदी पुल से किशोरी को बरामद कर लिया। बघौली एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता