रुद्रपुर: बिजली चोरी में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर समेत छह लोग पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी की विजिलेंस की टीम ने विद्युत विभाग की टीम के साथ पुराना जिला अस्पताल समेत कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। अभियान के तहत टीम ने जिला अस्पताल में तैनात एक फिजीशियन सहित छह लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऊर्जा निगम के उपखंड …

रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी की विजिलेंस की टीम ने विद्युत विभाग की टीम के साथ पुराना जिला अस्पताल समेत कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। अभियान के तहत टीम ने जिला अस्पताल में तैनात एक फिजीशियन सहित छह लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अंशुल मदान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार , उपखंड अधिकारी वितरण खंड प्रथम अंशुल मदान 11 अक्टूबर को अवर अभियंता सर्किल विद्युत उपकेंद्र राजेश सैनी, सहायक अभियंता सतर्कता ओम प्रकाश शर्मा, अवर अभियंता सतर्कता कुमाऊं परिक्षेत्र हल्द्वानी के साथ पुराना जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉ. मनोज कुमार तिवारी के सरकारी आवास का निरीक्षण किया। यहां विद्युत पोल से सीधे कटिया डालकर 4.537 किलोवाट विद्युत भार की विद्युत चोरी पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि वर्तमान में नामजद चिकित्सक जिला अस्पताल में फिजिशियन के पद पर तैनात हैं।

इसके अलावा टीम ने बिजली चोरी के आरोप में संजयनगर खेड़ा की अनीता साना, शास्त्रीनगर निवासी सुनीता देवी, संजय नगर खेड़ा निवासी रामेश्वर गौड़, माधव हालदार और संतोष कुमार के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि कई बार लाइनमैन को कनेक्शन के लिए कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार